बात अगर चेहरे की हो ओर ध्यान आईब्रो (Eyebrows Shape) पर न जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चेहरे का एक मुख्य भाग आईब्रो भी होता है । जिसे सेट करके हम चेहरे को एक अच्छा लुक देते है।सुंदर और घनी आईब्रो से चेहरे की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। लेकिन महिलाएं अक्सर अपने आईब्रो के शेप पर ध्यान नहीं देती हैं। अधिकांश महिलाएं पार्लर या घर पर बिना किसी भी शेप में अपना आइब्रो सेट करवा लेती हैं। इससे आंखों के साथ ही चेहरे की सुंदरता भी फीकी पड़ जाती है।
चेहरे का जैसा हो आकार, वैसे ही अपनी आईब्रो को दें शेप
दरअसल, चेहरे के आकार के अनुसार आईब्रो को शेप देने से आपकी पर्सनालिटी उभरती है। इससे चेहरे का लुक भी चेंज होता है और आपकी आईब्रो का सुंदर शेप लोगों को काफी आकर्षित करता है। इसलिए अपने फेस शेप के मुताबिक ही आईब्रो सेट करानी चाहिए।
गोल चेहरे के लिए Eyebrows Shaping Idea
अगर आपका चेहरा गोल है, तो बेशक आपकी चीकबोन चौड़ी होगी। इस आकार के चेहरे पर राउंड शेप आईब्रो अच्छी नहीं लगती है। गोल चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए आर्च को थोड़ा ऊंचा और आईब्रोज को लंबा रखे। इससे आपकी आइब्रो सॉफ्ट और कर्व्ड नजर आएगी। इसके साथ ही चेहरा लंबा दिखेगा।ओर खुबसूरती भी उभर के आएगी।
चौकोर शेप चेहरे के लिए Eyebrows Shaping Idea
स्क्वायर शेप यानी चौकोर फेस वाली महिलाओं के फीचर्स डिफाइन्ड और जॉलाइन एंग्युलर होती है।

आपका चेहरा थोड़ा लंबा नजर आए इसके लिए आर्च को ऊपर उठाएं और आइब्रो को लंबा रखें। साथ ही आइब्रोज को एंग्युलर रखने की कोशिश करें ताकि आपका फेस नैचुरल दिखे।
हार्ट शेप चेहरे के लिए Eyebrows Shaping Idea
दिल के आकार के चेहरे वाली महिलाओं का माथा चौड़ा होता है जबकि चिन थोड़ी संकरी होती है। ऐसे में माथे को छोटा दिखाने के लिए आइब्रो का शेप राउंड रखें।

साथ ही भौहों को सॉफ्ट शेप और थोड़ा कर्व्ड रखें। बस इतना सा ध्यान रख लेने से ही आपकी आईब्रो परफेक्ट हो जाएगी।
ओवल शेप फेस के लिए Eyebrows Shape Idea
जिनका फेस का आकार ओवल होता है।उन महिलाओं का माथा चौड़ा और चिन मुलायम होता है। साथ ही चेहरा किनारे से थोड़ा कर्व्ड नजर आता है। ओवल शेप चेहरे पर हर तरह की आईब्रोज स्टाइल अच्छी लगती है।

अपने चेहरे के लिए आप चाहे कोई भी शेप चुनें लेकिन आइब्रो को सॉफ्ट रखने की कोशिश करें।
डायमंड शेप के लिए Eyebrows Shape Idea
जिन महिलाओं के चीकबोन्स वाइड होते हैं, उनका चेहरे डायमंड शेप में होता है। ऐसे चेहरे की शेप वाली महिलाओं की हेयरलाइन नैरो होती है।

डायमंड शेप फेस वाली महिलाओं को राउंड आइब्रो चुननी चाहिए। इसके अलावा आइब्रो में थोड़ा सा कर्व भी हो, तो वह चेहरे को बैलेंस दिखाएगा।
लॉन्ग शेप के लिए Eyebrows Shape Idea
जिन लोगों का चेहरा लंबा होता है, उनका चेहरा अक्सर नैरो दिखाई देता है। ऐसे में चेहरे को वाइडर दिखाने के लिए आपको स्ट्रेट आर्क आइब्रो बनवानी चाहिए और सॉफ्ट कर्व देना चाहिए। इससे आपका चेहरा थोड़ा वाइडर लगता है।

सॉफ्ट ब्रो आपके चेहरे की हार्श लाइनिंग को सॉफ्ट दर्शाने में मदद करती हैं। मोटी आइब्रो आपके फोरहेड को वाइड दिखाती हैं और आपके चेहरे को हार्ट शेप लुक देती हैं।
हाई आर्च आईब्रो Eyebrows Shape Idea
पिछले काफी समय से ऊपर की तरफ उठी हुई आइब्रोज का चलन है। कई भारतीय और विदेशी सेलेब्स इस आइब्रो शेप में स्पॉट किए गए हैं।

इस शेप आइब्रोज बीच से उठी हुई होती हैं, आप अपनी ग्रोथ के हिसाब से अपनी आईब्रोज को ऊंचा के लिए ट्राई कर सकते हैं।
स्ट्रेट आई ब्रो Eyebrows Shape Idea
अगर आपकी आइब्रोज में कर्व नहीं है तो आपको स्ट्रेट आइब्रोज को चुननी चाहिए। यह आइब्रोज शेप में बिल्कुल स्ट्रेट होती हैं, इस लिए काफी डिफरेंट लगती हैं। स्ट्रेट आइब्रोज वाली महिलाओं को जबरन एक्सपेरिमेंट के लिए आर्क ट्राई करने से बचना चाहिए,

वहीं अगर आपको आर्क शेप देना है तो आप किसी बेहतर पार्लर में जाकर ही आइब्रोज बनवाएं।
मिनिमल आर्क Eyebrows Shape Idea
इस तरह के आइब्रो शेप में बहुत कम ऊंचाई दी जाती है। आपको इन आइब्रो में बहुत हल्का सा कर्व देखने को मिलता है, ।

ऐसे में अगर आप अपनी आइब्रोज को ज्यादा उठा हुआ नहीं देखना चाहते हैं तो आप मिनिमल आर्क को चुन सकती हैं।
एक्स्ट्रा लॉन्ग टेल आईब्रो Eyebrows Shape Idea
अगर आपकी आइब्रोज लंबी हैं, तो आप उन्हें एक्स्ट्रा टेल आइब्रोज का शेप दे सकती हैं।

यह आपकी आइब्रोज को नेचुरल दिखाने में मदद करेगा, साथ ही आपको आइब्रोज के पिछले हिस्से को कट नहीं करना पड़ेगा।
शॉर्ट ओर थिक आइब्रो Eyebrows Shape Idea
आपने अदिति राव हैदरी की आइब्रोज को देखा होगा, कई लोग उनकी घनी और खूबसूरत आइब्रोज को भी उनकी खूबसूरती का कारण मानते हैं।

अदिती की आइब्रोज छोटी मगर मोटी हैं। उनके आइब्रोज के बीज आम आइब्रोज शेप्स से ज्यादा का गैप देखने को मिलता है।
- Top 10 Trending Eyelashes Extensions in India
- Top 10 Best Salon in Rishikesh, Uttrakhand
- Top 28 Face Beauty Tips | Skin Care Tips
- ParloursIndia.in : Best Web 4 Beauty Parlours India
- Best 10 Trending Makeup Tips Everyday
- Facial Treatment Tutorial Step by Step: Get Glowing Skin at Home
- 10+ Best Eyeshadow Palettes
- 25+ Best Eyeliners in India
- 30+ Best Smokey Eye Makeup Tutorials Step by Step in Hindi
- आखों का मेकअप – Best Eye Makeup & Eyeliner in 2023
- 100+ Best सिंपल मेहंदी डिजाइन व न्यू मेहंदी डिजाइन फोटो 2023
- The Ultimate Skin Care Routine Step by Step 2023
- 2023’s Top 50 Best Medium Length Hairstyles for Men
- 2022 Cute Latest Hairstyles for Women
- 2022 Trendy New Hairstyles for Girls
- 20+ Easy Hairstyles for Girls Kids
- 2022 Best Party Hairstyle For girls
- 15 Best Hairstyle for Girls Short Hair
- 2022 Best Short Haircut for Girls and Women
- 2022 Best Haircuts for Women Long Hair
- 2022 Simple Hairstyles For Girls Easy
- 2023 Top 50+ Best Short Hairstyles for Men
- Top 50+ Best Long Hairstyles for Men
- Top 100+ Best Men’s Hairstyles
- Top 60+ New Mehndi Designs
- 2022 Best Bun Hairstyles (Step-by-Step Guide)
- 15 Easy Hairstyles for Curly Hair ( Step by Step Guide)